बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:चोरी के कई मामलों में था वांछित,पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 17, 2026

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:चोरी के कई मामलों में था वांछित,पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और एक वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना संतपुरा बंबे की पुलिया के पास हुई, जहां पुलिस संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की जांच कर रही थी। रात करीब 2 बजे पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। हालांकि, वह नहीं रुका और नगला कालां की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पीछा करने पर कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सिरोधन गांव निवासी विनोद उर्फ कालिया उर्फ कालू पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर बाइक, एक लैपटॉप बैग, एक बेडशीट, एक चांदी का सिक्का और 25,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Published on June 17, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0