बुलंदशहर में अस्पताल के बाहर दो गुटों में मारपीट:राहगीर ने मोबाइल में कैद की घटना,मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 16, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित जटिया अस्पताल के बाहर भट्टा मजदूरों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जटिया अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुट आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई।
*सार्वजनिक स्थान पर हंगामे से यातायात भी हुआ प्रभावित*
मारपीट की यह घटना अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर हुई, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद एक राहगीर ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां मौजूद कई लोग बीच-बचाव करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026