रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का सिल्वर जुबली समारोह:गणमान्य नागरिक हुए शामिल,सांसद डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 15, 2026
खुर्जा, बुलंदशहर के महाराजा अग्रसेन सभागार में सोमवार देर शाम रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का सिल्वर जुबली (रजत जयंती) समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, रोटरी मंडलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, प्रख्यात कवि व साहित्यकार अशोक चक्रधर और डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के 25 वर्षों के सेवाकाल और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने इस विशेष अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में पायल गौड़, डॉ. सौरभ रस्तोगी, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, रोहित अग्रवाल, दीपांशु बंसल, विकास गोयल, रोहित सिंघल, प्रवीण शर्मा, कल्पना वर्मा, संगीता शर्मा सहित रोटरी क्लब के कई सदस्य और शहर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संयोजन पूर्व चेयरमैन (खुर्जा) राजीव बंसल द्वारा किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों और प्रबुद्ध जनों ने इस व्यवस्थित आयोजन के लिए संयोजक राजीव बंसल और पूरी आयोजन समिति की सराहना की।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026