बुलंदशहर में गैस सिलेंडर में लगी आग:पिता और दो बच्चे झुलसे,सिकोई गांव में दर्दनाक हादसा...TV Newsकल तक
RKRTNत
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 15, 2026
आहार थाना क्षेत्र के सिकोई गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक पिता और उनके दो बच्चे झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय निवासी रिंकू हाल ही में गैस सिलेंडर भरवाकर लाए थे। आज उनकी पत्नी जब रसोई में सिलेंडर लगा रही थीं, तो उन्हें गैस लीक होने का संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत अपने पति रिंकू को बुलाया। रिंकू ने सिलेंडर का पाइप चूल्हे से हटाकर जांच की और जैसे ही लाइटर जलाया, सिलेंडर में आग लग गई।
Published on June 15, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
Related Articles
रोटरी क्लब खुर्जा सिटी का सिल्वर जुबली समारोह:गणमान्य नागरिक हुए शामिल,सांसद डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 15, 2026
महाराजा अग्रसेन समिति ने आमरस प्रसाद वितरित किया:पुरुषोत्तम मास के अंतिम रविवार को सफल आयोजन संपन्न...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 15, 2026
बुलंदशहर में ट्रक-बस की जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत:15 यात्री घायल,NH-509 पर हुआ हादसा;पुलिस ने फंसे लोगों को खींचकर निकाला...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 15, 2026