महाराजा अग्रसेन समिति ने आमरस प्रसाद वितरित किया:पुरुषोत्तम मास के अंतिम रविवार को सफल आयोजन संपन्न...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 15, 2026
पुरुषोत्तम मास के अंतिम रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति और अग्रवाल समाज ने आमरस (मैंगो शेक) प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन कृष्णपाल सिंह लोधी, भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। महाराजा अग्रसेन चौक, बजरिया स्थित आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने आमरस प्रसाद वितरण में सक्रिय रूप से भाग लिया और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद मनमोहन अग्रवाल, शशांक सिंघल, जितेंद्र गोयल, अजय इलेक्ट्रॉनिक्स, पीयूष कंसल, हर्षित अग्रवाल, संजय गर्ग, ललित बंसल, दिनेश बंसल, आदेश शर्मा, अजय कौशिक, विष्णु ठेकेदार, विवेक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, दीपक गर्ग, सानू बंसल, प्रदीप गुड्डा और यश सिंघल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026