सिकंदराबाद के रेडीमेड शोरूम में लगी आग:मचा हड़कंप,आग लगने से अफरा-तफरी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 09, 2026
सिकंदराबाद नगर के चौधरी वाड़ा बाजार स्थित कंसल दूल्हा घर रेडीमेड शोरूम में सोमवार देर शाम आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समरसेबल और फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। हालांकि, दुकान के अंदर अत्यधिक धुआं भर जाने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आई और लोग भीतर नहीं जा सके। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास में जुट गई।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026