बुलंदशहर के बादशाहपुर वैर गांव में गंदगी का अंबार:संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा,श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में परेशानी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 09, 2026

बुलंदशहर के बादशाहपुर वैर गांव में गंदगी का अंबार:संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा,श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में परेशानी...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के सिकंदराबाद ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत वैर बादशाहपुर में ग्रामीणों ने खराब सफाई व्यवस्था और जलभराव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव के मुख्य आस्था केंद्र चामड़ माता मंदिर के पास और आसपास की गलियों में गंदगी व पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

*संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा*

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके कारण पूरी बस्ती नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Published on June 09, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0