बुलंदशहर में चलती कार में लगी आग:ग्रामीणों ने युवकों को बचाया,शॉर्ट सर्किट से हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 08, 2026
बुलंदशहर में थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा पुल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण बताई जा रही है। कार में सवार युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, जब कार सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कार सवार युवक घबरा गए और बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवकों को जलती कार से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आग तेजी से फैल रही थी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026