बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़:ककोड़ थाना क्षेत्र में फायरिंग के बाद हुई गिरफ्तारी,एक अपराधी घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 08, 2026
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ हसनपुर लड़ोकी बम्बे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। हालांकि, वह नहीं रुका और धनौरा की ओर भागने का प्रयास करने लगा। पीछा करने के दौरान बदमाश की बाइक कच्चे रास्ते पर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र जयन्ती प्रसाद, निवासी ग्राम धनौरा, थाना ककोड़, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
बुलंदशहर में बदमाश मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने दौड़ाकर पैर में मारी गोली,मौके से दबोचा:ककोड़ फायरिंग मामले में था वांछित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 08, 2026
गुलावठी में पुलिस भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:जूते-मोजे उतरवाकर,पेंट घुटने तक मुड़वाकर हुई जांच,तीन केंद्रों पर 1200 कैंडिडेट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 08, 2026
बुलंदशहर में चलती कार में लगी आग:ग्रामीणों ने युवकों को बचाया,शॉर्ट सर्किट से हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 08, 2026