बुलंदशहर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:एक फरार,ई-रिक्शा चालक हत्या का मुख्य आरोपी घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 06, 2026
बुलंदशहर के सिकंदराबाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक विपिन की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी फैज़ान कुरैशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात हुई पुलिस कार्रवाई में फैज़ान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी ज़ैद सैफी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, विपिन की हत्या ई-रिक्शा लूटने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि फैज़ान कुरैशी और ज़ैद सैफी ने मिलकर ई-रिक्शा चालक विपिन की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को एक बोरे में भरकर चोला रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर नाले में फेंक दिया था, ताकि मृतक की पहचान न हो सके और साक्ष्य मिटाए जा सकें। 2 जून को उक्त नाले से विपिन का शव बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि आरोपी फैज़ान कुरैशी लूटा गया ई-रिक्शा ठिकाने लगाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में फैज़ान घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मृतक का लूटा गया ई-रिक्शा, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल फैज़ान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी ज़ैद सैफी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026