वैर में रेलवे अंडरपास के पास मिले मरे मुर्गे:जांच जारी,अफवाहों के बाद पुलिस ने किया निस्तारण...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 05, 2026
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव वैर में अरोड़ा मार्ग रेलवे अंडरपास के पास शुक्रवार को मरे हुए मुर्गों से भरे तीन बोरे मिले। इस घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह राहगीरों और ग्रामीणों ने अंडरपास के समीप तीन संदिग्ध बोरे देखे। जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बोरों में गौमांस होने की आशंका जताई, जबकि कुछ अन्य प्रकार के मांस की चर्चा कर रहे थे। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू गौ रक्षा प्रकोष्ठ के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष लखपत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली और प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर ककोड़ थाना इंस्पेक्टर सर्जेस कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। जांच में बोरों के अंदर मरे हुए मुर्गे पाए गए, जिससे स्थिति स्पष्ट हुई। इसके बाद पुलिस की निगरानी में जेसीबी मशीन बुलाकर बोरों को हटवाया गया। प्रशासन ने एक निजी स्थान पर गड्ढा खुदवाकर मृत मुर्गों का सुरक्षित तरीके से निस्तारण कराया। पुलिस ने बताया कि मृत मुर्गों को फेंकने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर मृत पशु-पक्षियों को फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026