बुलंदशहर के खुर्जा-पहासू मार्ग पर भीषण सड़क हादसा:दो युवक घायल,खान भट्टे के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 04, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा-पहासू मार्ग पर स्थित गांव अगोरा हमीरपुर में खान भट्टे के पास एक सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
*सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस*
घटना की सूचना मिलते ही अगौरा चौकी प्रभारी अंकुश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल सरकारी एम्बुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को इलाज के लिए खुर्जा के जटिया अस्पताल पहुंचाया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026