औरंगाबाद में रस्सी के सहारे लटकी स्ट्रीट लाइट:कचरे के ढेर और टूटे नाली के जाल से लोग परेशान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 03, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला रामनगर में प्रशासनिक लापरवाही के कारण बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। यहां एक स्ट्रीट लाइट रस्सी के सहारे लटकी है, वहीं जगह-जगह कचरे के ढेर और टूटा नाली का जाल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मोहल्ला रामनगर में बिजली के खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट लोहे के क्लैंप के बजाय केवल एक रस्सी के सहारे लटक रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हवा चलने या बंदरों के कूदने से यह कभी भी गिर सकती है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी टेकचंद, मंगत सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, सतबीर सिंह और गुड्डू गुर्जर ने इसे नगर पंचायत कर्मचारियों की घोर लापरवाही बताया है। उन्होंने इस स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्ट्रीट लाइट की समस्या के अलावा, मोहल्ले में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। नियमित सफाई न होने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। इसके अतिरिक्त, नाली के ऊपर लगा एक बड़ा लोहे का जाल लंबे समय से टूटा पड़ा है। इसके कारण राहगीर, विशेषकर बुजुर्ग और आवारा पशु, अक्सर इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी (ईओ) सेवाराम राजभर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मौके पर भेजकर लटकी हुई लाइट को ठीक कराया जाएगा। साथ ही, मोहल्ले में सफाई व्यवस्था और टूटे हुए नाली के जाल को भी जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026