बुलंदशहर में माकपा और किसान सभा का प्रदर्शन:मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव,स्मार्ट मीटर व बिजली दर वृद्धि का विरोध...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 02, 2026
बुलंदशहर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), किसान सभा और सीटू ने सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन स्मार्ट मीटरों की स्थापना, बिजली दरों में वृद्धि और बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में किसानों, मजदूरों, बिजली उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी पहले हाइडिल कॉलोनी में एकत्र हुए, जहां एक सभा आयोजित की गई। इसके बाद, वे जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर हटाने, पुराने मीटर बहाल करने और बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने की मांग की।उन्होंने नए कनेक्शनों तथा खराब मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की भी अपील की। इसके अतिरिक्त, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और किसानों के नलकूपों को 24 घंटे निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026