होमगार्ड से अभद्रता का वीडियो वायरल:पुलिस बोली;आरोपी पर दर्ज है रिपोर्ट,मामला पुराना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 01, 2026

जहांगीराबाद में होमगार्ड से अभद्रता का एक पुराना वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला पुराना है और आरोपी के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। वायरल वीडियो करीब 23 सेकंड का है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में डंडा लिए होमगार्ड से गाली-गलौज करता दिख रहा है। होमगार्ड उसे समझाने की कोशिश कर रहा है और कोतवाली प्रभारी को बुलाने की बात कह रहा है। यह घटना 21 मई की बताई जा रही है। होमगार्ड सतपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि 21 मई को अनूपशहर अड्डे पर उनकी ड्यूटी थी। आरोप है कि कुलदीप पुत्र इंद्रपाल सिंह (निवासी गांव डडुआ, थाना शिकारपुर) ने अपनी गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी कर दी, जिससे जाम लग गया। जब सतपाल और उनके साथी होमगार्ड सोमपाल ने गाड़ी हटाने को कहा, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो पुराना है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर चुकी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026