रालोद का स्याना में एकता सम्मेलन आयोजित:चौधरी चरण सिंह की नीतियां आज भी प्रासंगिक,त्रिलोक त्यागी बोले...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 01, 2026

बुलंदशहर के स्याना में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक एकता सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका और अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया।अपने संबोधन में त्रिलोक त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की किसान, गांव और गरीब हितैषी नीतियां आज भी देश के लिए प्रासंगिक हैं। त्यागी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि रालोद उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में मौजूद अन्य नेताओं ने भी संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने जोर दिया कि रालोद किसानों-मजदूरों की सच्ची आवाज है और पार्टी एकजुट होकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।युवा नेता अभिषेक त्यागी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और युवा उपस्थित रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026