शिकारपुर में मौसम बदला, तेज हवाओं संग बूंदाबांदीकई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित,राहगीर परेशान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 29, 2026
शिकारपुर में शनिवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। इसके कुछ ही देर बाद रिमझिम बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तेज हवाओं और आंधी के कारण सड़क पर चल रहे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन नियंत्रित करने में मुश्किल हो रही थी। कई लोगों को सुरक्षित स्थानों और दुकानों के नीचे शरण लेनी पड़ी। मौसम के इस बदले मिजाज ने ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक आई तेज हवा और बूंदाबांदी को देखकर किसान अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। शाम होते-होते तेज हवाओं के कारण नगर के कई इलाकों में एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। धूल और अंधेरे के बीच लोग अपने घरों में ही रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026