बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने वालों पर कार्रवाई:पुलिस ने सीओ के निर्देश पर चलाया विशेष अभियान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 29, 2026
बुलंदशहर में कस्बा बुगरासी में पटाखा छोड़कर और स्टंट कर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। सीओ रामकरण सिंह के निर्देश पर चौकी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर स्टंटबाजी करने वालों पर शिकंजा कसा। चौकी पुलिस को सूचना मिल रही थी कि बुगरासी क्षेत्र में बुलेट बाइक सवार युवक पटाखा छोड़कर और स्टंट कर नगर में हुड़दंग मचा रहे हैं। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और चेकिंग अभियान चलाया। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की हुड़दंगबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन ले रही है और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सीओ ने यह भी बताया कि अभियान के तहत नियम तोड़ने वाली बाइकों की चेकिंग की जा रही है। दोषी पाए जाने पर वाहनों को सीज करने के साथ ही चालान और अन्य सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़क पर स्टंट और पटाखा छोड़कर न केवल अपनी जान जोखिम में डालें, बल्कि आम लोगों के लिए भी परेशानी का कारण न बनें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026