जटौला गांव में परिजनों संग घर में घुसकर पीटा:ग्राम प्रधान पर महिला से मारपीट का आरोप,वीडियो वायरल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 29, 2026

शिकारपुर के थाना पहासू क्षेत्र के ग्राम जटौला में वर्तमान ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों पर एक महिला व उसके परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जटौला निवासी पीड़िता ज्योति देवी पत्नी राहुल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। पीड़िता के अनुसार, वर्तमान ग्राम प्रधान अपने परिजनों और साथियों के साथ अचानक उनके घर में घुस आया और वहां मौजूद महिलाओं के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने लगा। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने इस व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से ज्योति देवी और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घर के भीतर से चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि भागते समय आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद ज्योति देवी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर गांव के ही पांच नामजद व्यक्तियों – उमेश कुमार, वीर सिंह, नितिन कुमार, मीना देवी और राजवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। वीडियो वायरल होने और मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। वायरल वीडियो और घटना के अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026