अकबराबाद में स्वच्छता के प्रति बढ़ रही जागरूकता:लोगों ने किया सहयोग,समाजसेवी संस्था ने चलाया अभियान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 27, 2026
बुलंदशहर के स्याना के अकबराबाद में बुधवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर ललित त्रिवेदी और उनकी स्वच्छता सेवक टीम ने सरकारी अस्पताल के पीछे अकबराबाद में यह अभियान चलाया। यह जन जागरूकता कार्यक्रम 20 से 26 मई तक चला, जिसका बुधवार को अंतिम दिन था। अभियान के दौरान अकबराबाद में सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। टीम को कहीं भी गंदगी नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट होता है कि स्थानीय निवासी स्वच्छता बनाए रखने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। ब्रांड एंबेसडर ललित त्रिवेदी ने गली-मोहल्ले के निवासियों के सहयोग और स्वच्छ वातावरण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ललित त्रिवेदी ने कहा कि लोग अब स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। सभी को यह महसूस होने लगा है कि गंदगी में विकास संभव नहीं है। उन्होंने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए परिवारों की प्रशंसा की इस कार्यक्रम में अभय त्रिवेदी, अशरफ मीर, राशिद अफजल, अशरफ शाहिद, सुल्तान खाली, साकिब और फुरकान सहित कई अन्य लोगों ने सहयोग किया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026