खेत में जुताई कर रहे किसान को लगा करंट:बिजलीघर से शटडाउन लिया था, चीफ इंजीनियर से शिकायत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 27, 2026
बुलंदशहर में खेत की जुताई कर रहे एक किसान को बिजली का झटका लग गया। किसान ने आरोप लगाया है कि उसने बिजलीघर से शटडाउन लिया था, लेकिन बिजलीकर्मियों ने अचानक सप्लाई वापस चालू कर दी। इस घटना के बाद किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चीफ इंजीनियर से शिकायत की है। यह घटना बुलंदशहर के गांव अच्छेजा घाट में हुई। गांव निवासी किसान सुभाष ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के तार काफी ढीले होकर नीचे लटक रहे थे। उसने खेत की जुताई के लिए इन तारों को कसने के लिए बिजली अधिकारियों से लगातार शिकायतें की थीं, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। किसान सुभाष के अनुसार, मंगलवार को उसने अपना खेत जोतने के लिए चितसोन बिजलीघर से शटडाउन लिया था। शटडाउन मिलने के बाद उसने खेत में जुताई का काम शुरू कर दिया। करीब दो घंटे बाद अचानक तारों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे किसान बुरी तरह झुलस गया। इस मामले की शिकायत बिजली अधिकारियों से की गई है। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले कर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026