बुलंदशहर में परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट:बादोली गांव में विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 26, 2026
बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के बादोली गांव में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, एक मामूली विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते यह विवाद गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ दबंगों ने लात-घूंसों और डंडों से परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया और उन्हें बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026