सिकंदराबाद में नए ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में लगी आग:इलाके में मची अफरा-तफरी,विद्युत विभाग पर लापरवाही का लगा आरोप...TV Newsकल तक
RKRTNत
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 22, 2026
सिकंदराबाद के जीटी रोड स्थित काज़ीवाड़ा इलाके में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को लगाए गए एक नए विद्युत ट्रांसफार्मर की अर्थिंग पट्टी में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे लोग पहले से ही परेशान हैं। ट्रांसफार्मर में आग लगने की इस घटना ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Published on May 22, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
Related Articles

बुलंदशहर के खुर्जा में ठेले विवाद में युवक पर हमला:घायल अस्पताल में भर्ती,पारिवारिक रंजिश में सगे संबंधियों ने घेरा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 22, 2026
पीएससी यूरिया खाद प्रकरण में दो ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार:डीएम ने दिए रासुका लगाने के निर्देश,अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 22, 2026
अनूपशहर में बिजली संकट पर आधी रात 'हाई वोल्टेज' ड्रामा:बोले- जब पूरा शहर अंधेरे में डूबेगा,गुस्साए निवासी,तब जागेंगे अफसर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 22, 2026