गुलावठी में दूध वैन विद्युत पोल से टकराई:चालक गंभीर घायल,महिला को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 20, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह करीब 6 बजे एक दूध सप्लाई वैन विद्युत पोल से टकरा गई। यह हादसा बुलंदशहर रोड पर एक महिला को बचाने के चक्कर में हुआ। इस दुर्घटना में वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर की ओर से आ रही दूध वैन गुलावठी में पेट्रोल पंप के पास अचानक एक महिला के सामने आने पर अनियंत्रित हो गई। चालक ने महिला को बचाने का प्रयास किया, जिससे वैन सड़क लेन पार करती हुई सामने स्थित एक स्कूल के बाहर लगे विद्युत पोल से जा भिड़ी। हादसे में 42 वर्षीय वैन चालक विनोद, जो जहांगीराबाद का निवासी है, बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनोद को सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में दूध सप्लाई वैन (छोटा हाथी-टेंपो) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विद्युत पोल भी उखड़ गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त स्कूल के बाहर कोई अन्य व्यक्ति या स्कूली बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुलंदशहर रोड पर हुए इस हादसे में टेंपो चालक घायल हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। वहीं, कुछ लोग हादसे का कारण टेंपो की तेज गति को भी बता रहे हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026