बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 19, 2026
बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने एक युवक को गधे पर बैठाकर उसके हाथ में गैस सिलिंडर थमाया। इसके बाद शहर में रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेत्री अर्चना पांडा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। रैली नगर के कलेक्ट्रेट, एसएसपी कार्यालय और प्रमुख मार्गों से होते हुए सपा कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अर्चना पांडा ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी, मजदूर, किसान और गृहिणियां लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, जबकि सरकार केवल विज्ञापन और दिखावे की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने आगे कहा कि रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है। पांडा ने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। सपा नेत्री ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता परेशान है, लेकिन सत्ता पक्ष जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। रैली के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Related Articles
मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में पुलिस-स्वाट टीम से मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार:तमंचा और चोरी की बाइक बरामद,पैर में लगी गोली,चेकिंग के दौरान भाग रहा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026