बुलंदशहर के खुर्जा में बिल्डिंग में भीषण आग:इंसुलेटर ट्रेडिंग का होता था काम,लाखों का सामान राख;फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 16, 2026
खुर्जा के नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग स्थित दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया यह घटना दुर्गा कॉलोनी की गली नंबर 2 में शाम लगभग 6:00 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने एक बिल्डिंग से काला धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। शोर मचते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वह रवि शर्मा नामक व्यक्ति की थी। इसमें इंसुलेटर ट्रेडिंग का कारोबार चलता था। बिल्डिंग के अंदर भारी मात्रा में इंसुलेटर और पैकिंग का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय अंदर मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी कई घंटों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026