बुलंदशहर में हवाई फायरिंग का:रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई घटना,एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 15, 2026
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माधवगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हवाई फायरिंग हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच विवाद और उसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसपी सिटी बुलंदशहर अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि खानपुर थाना पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस को ग्राम माधवगढ़ में हवाई फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दो सजातीय पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026