पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर से जानलेवा हमला:पुलिस को तहरीर,नरसेना के बनभौरा गांव में कई घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 07, 2026
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बनभौरा माजरा धंघरावली में पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 26 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे हुई। उस समय परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर काम कर रहे थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर एक ट्रैक्टर को तेज गति से परिवार के सदस्यों की ओर दौड़ा दिया। हमले से बचने के लिए परिवार के लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कई लोग घायल हो गए। घटना में एक महिला के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उन्हें बुलंदशहर के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने बेलचा और अन्य हथियारों से भी हमला किया। आरोपियों ने जाते समय भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। थानाप्रभारी राम किशोर गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026