बुलंदशहर में नकली घी बनाने का भंडाफोड़:लाइसेंस हुआ सस्पेंड,छापेमारी में सोयाबीन ऑयल और केमिकल बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 05, 2026
बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह छापेमारी देर रात शिकारपुर तहसील के लोहरा गांव में की गई, जिसमें मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। छापेमारी के दौरान रामजी लाल के घर में अवैध रूप से घी निर्माण का कार्य चल रहा था। टीम ने मौके से लगभग 15 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 60 किलोग्राम तैयार नकली घी और करीब 1600 मिलीलीटर अज्ञात रसायन जब्त किया। इसके अतिरिक्त, पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले एक लीटर क्षमता के खाली घी के पैकेट भी मिले।
*अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी*
प्राथमिक जांच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। टीम ने मौके से घी, सोयाबीन ऑयल और रसायन के तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए, जबकि शेष सामग्री को सीज कर दिया गया। साथ ही, संबंधित खाद्य पंजीकरण संख्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए घी निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 विनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, कमलेश कुमार, सन्नजीत कुमार, हरेंद्र कुमार तथा सेनेट्री सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026