बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो:गंदे पानी के जलभराव के बीच से निकली अर्थी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 04, 2026
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गांव में गंदे पानी के जलभराव के बीच से एक अर्थी को ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गांव की सड़क पर नालियों का पानी भरा हुआ है। ग्रामीण इसी गंदे पानी के बीच से शवयात्रा निकाल रहे हैं। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है ताकि गांव में जलभराव के कारणों का पता चल सके और उचित कार्रवाई की जा सके।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026