अनूपशहर में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब:गंगा घाटों पर हजारों ने लगाई डुबकी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 01, 2026

अनूपशहर में वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को छोटी काशी अनूपशहर के गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। दोपहर तक हजारों की संख्या में भक्त विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करेगे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला गंगा किनारे स्थित मंदिरों की ओर मुड़ गया। पौराणिक मंदिरों में भक्तों ने जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाटों और मंदिर परिसरों में दान-पुण्य का विशेष महत्व देखा गया। श्रद्धालुओं ने सामर्थ्य अनुसार अनाज, वस्त्र और दक्षिणा का दान किया, जिससे धार्मिक उल्लास बना रहा।
*सुरक्षा घेरे में घाट: पुलिस और पीएसी मुस्तैद*
भारी भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस और पीएसी फ्लड प्लाटून की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए जल पुलिस के जवान मोटर बोट के जरिए लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों और सादे कपड़ों में भी जवानों को तैनात किया गया था। प्रशासनिक सतर्कता के कारण इतनी बड़ी संख्या में भीड़ होने के बावजूद गंगा स्नान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026