बुलंदशहर में डीपीएस व मॉडर्न स्कूल समेत कई स्कूलों में पड़ताल:कोर्स के नाम पर कमीशनखोरी की जांच...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 27, 2026
बुलंदशहर में स्कूलों द्वारा कोर्स और यूनिफॉर्म के नाम पर कथित कमीशनखोरी के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में, जांच टीम ने डीपीएस और मॉडर्न पब्लिक स्कूल सहित कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पड़ताल की और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की।जिलाधिकारी कुमार हर्ष के पदभार संभालने के बाद से कोर्स माफियाओं के खिलाफ लगातार कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर गठित जांच टीम ने स्कूलों में पहुंचकर छात्रों से भी बातचीत की। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि छात्रों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें कोर्स और ड्रेस खरीदने के लिए स्कूल द्वारा निर्धारित दुकानों के नाम और पते बताए जाते हैं, जहां से सामान खरीदना अनिवार्य होता है। इस पर टीम ने विस्तृत जानकारी जुटाई।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026