बुलंदशहर में ककोड़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:एक घायल,एक गिरफ्तार,चोरी-लूट के दो वांछित बदमाश पकड़े गए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 24, 2026
बुलंदशहर में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार देर रात ककोड़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार देर रात करीब 2 बजे थाना ककोड़ पुलिस टीम लडूकी बम्बे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध इको कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी और तेजी से धनौरा की तरफ भागने लगी। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश संजय उर्फ दीपक उर्फ संजू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश संजय उर्फ दीपक उर्फ संजू पुत्र थान सिंह निवासी दरावर, थाना आहार, बुलंदशहर (वर्तमान पता देवीधाम कॉलोनी, खुर्जा नगर) और उसके एक अन्य साथी अजय चौधरी पुत्र नरेश चौधरी उर्फ लज्जा निवासी मुरारी नगर, खुर्जा नगर को कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026