बुलंदशहर में जल्द खुलेगा नेफेड स्टोर:नेफेड एमडी दीपक अग्रवाल ने एनसीआर विस्तार की घोषणा की,छात्राओं ने किया स्वागत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 22, 2026
बुलंदशहर महोत्सव में नेफेड द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेफेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) दीपक अग्रवाल ने घोषणा की कि नेफेड का विस्तार बुलंदशहर सहित पूरे एनसीआर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही बुलंदशहर में एक नेफेड स्टोर खोला जाएगा। मंगलवार शाम को आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी दीपक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईपीएस निपुण अग्रवाल मौजूद रहे। एमडी दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद नेफेड स्टोर पर उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर उत्पादों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेफेड देशभर में दलहन की खरीद करती है। कार्यक्रम में आजाद पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वासिक आजाद, शारिक आजाद, रिंकू मित्तल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमन राघव, गौरव बंसल और हेमंत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026