बुलंदशहर बाईपास हादसे में महिला की मौत,पति-बेटा घायल:चालक मौके से फरार,टी-प्वाइंट पर ट्रक ने मोपेड को मारी टक्कर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 21, 2026
बुलंदशहर बाईपास पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। खुर्जा बाईपास टी-प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोपेड सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और 7 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा अंतर्गत ग्राम चिति निवासी अजयवीर अपनी पत्नी पूजा (38 वर्ष) और 7 वर्षीय बेटे के साथ मोपेड पर सवार होकर बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे जब वे बुलंदशहर बाईपास टी-प्वाइंट पर पहुँचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूजा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। अजयवीर और उनका मासूम बच्चा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026