खुर्जा में निकली डॉ. अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा:विधायक ने प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया शुभारंभ...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 17, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार देर रात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरा नगर नीले झंडों और बाबा साहेब के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से आए बैंड-बाजों की मधुर धुनें और मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने किया। उन्होंने सिटी स्टेशन स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और रिबन काटकर यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान विधायक मीनाक्षी सिंह स्वयं पैदल चलकर शोभायात्रा में शामिल हुईं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने कैंप लगाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जल, फल, जूस और मिठाई आदि के स्टॉल लगाए गए थे। लोगों ने छतों और रास्तों से झांकियों पर जमकर पुष्प वर्षा की। यह शोभायात्रा सिटी स्टेशन अंबेडकर पार्क से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों, जिनमें दाताराम चौक, गांधी रोड और जेवर अड्डा शामिल हैं, से गुजरी। इसका समापन कोतवाली खुर्जा नगर के समीप स्थित अंबेडकर पार्क पर हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा की दृष्टि से 200 से अधिक पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस ने अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जिसके चलते पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने इस अवसर पर कहा, "बाबा साहेब का जीवन और उनके विचार पूरे विश्व के लिए प्रेरणा पुंज हैं। आज खुर्जा में उमड़ा यह जनसैलाब उनकी शिक्षाओं के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।" इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंह के साथ राहुल सिंह, कैलाश भागमल प्रधान, आदित्य सिंह, डीसी गुप्ता, भूकश राय, हरिओम जाटव, पवन पंकज सिंह, इंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, राहुल सिंह, कैलाश वाल्मीकि, गंगा शरण सैनी, सतवीर चरण सिंह, राजकुमार और भीम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026