शिकारपुर में चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर युवक कर रहे स्टंट:गाड़ियों का काफिला.तेज आवाज में बजाए जा रहे हूटर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 16, 2026
बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे यातायात नियमों के उल्लंघन का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सड़कों पर कानून का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में कोतवाली क्षेत्र की मुख्य सड़क पर गाड़ियों का एक काफिला गुजरता दिख रहा है। इन गाड़ियों में प्रतिबंधित हूटर तेज आवाज में बजाए जा रहे थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और राहगीरों में दहशत पैदा हो रही थी। नियमों की अनदेखी करते हुए, कुछ युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकले हुए थे और खतरनाक स्टंट कर रहे थे। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की हरकतें किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
*युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग*
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस के दावों के बावजूद ऐसी घटनाएं क्षेत्र में कानून व्यवस्था और यातायात नियमों की स्थिति पर सवाल उठाती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने शिकारपुर पुलिस और प्रशासन से इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026