पहासू में दरोगा से अभद्रता:चार नामजद व अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज,सरकारी कार्य में बाधा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 16, 2026
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक उप-निरीक्षक के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित दरोगा की तहरीर पर चार नामजद सहित कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पहासू थाने में तैनात दरोगा रामवीर सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह कस्बे से सरकारी कार्य निपटाकर अपने निजी वाहन से थाने लौट रहे थे। रास्ते में बनैल बम्बे के पास वह एक दुकान पर निजी सामान लेने के लिए रुके। दुकान पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। दरोगा रामवीर सिंह ने जब उन्हें देर रात होने का हवाला देते हुए घर जाने को कहा, तो दुकानदार हरिओम आक्रोशित हो गया और उनसे उलझ गया। आरोप है कि दुकानदार ने विरोध करते हुए अपने बेटे को फोन कर मौके पर बुला लिया। दरोगा जब अपनी गाड़ी से थाने की ओर चलने लगे, तो बनैल बम्बे पुलिया के पास आरोपियों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने दरोगा के साथ गाली-गलौज की और उनकी वर्दी खींचने का प्रयास किया। उन्होंने दरोगा पर जबरन 'माफी मांगने' का दबाव बनाया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दरोगा रामवीर सिंह की तहरीर पर हरिओम पुत्र नौबत सिंह (निवासी दीघी), सचिन कुमार पुत्र हरिओम (निवासी दीघी), सूरज पुत्र रवि (निवासी दीघी), प्रशांत शर्मा पुत्र अमित शर्मा (निवासी अटेरना) और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026