बुलंदशहर में किसानों ने आंदोलन की चेतावनी:एक्सप्रेसवे मुआवजे सहित कई मांगों पर ज्ञापन सौंपा,स्मार्ट मीटर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 16, 2026
बुलंदशहर में किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने अपनी समस्याओं का तीन दिन में समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने स्मार्ट मीटर हटाने, गंगा एक्सप्रेसवे पर उचित मुआवजे और अन्य कई मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। यह आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राजकीय कृषि विद्यालय में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों, विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और विद्युत तथा कृषि समेत कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं को सुना गया, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चौधरी कुलदीप गुड्डू ने किसानों की ओर से प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने लिंक गंगा एक्सप्रेसवे पर बुलंदशहर-शिकारपुर और अनूपशहर मार्ग पर चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता और सर्विस रोड बनाने के साथ-साथ उचित मुआवजा देने की मांग की। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट मीटर व्यवस्था को बंद करने, पहले से लगे मीटर हटाने और पुराने तरीके से बिजली कनेक्शन देने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने गेहूं तौल केंद्रों पर तत्काल तौल शुरू कराने, मजदूरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कर्मियों और रसोइयों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने की मांग रखी। साथ ही, एनसीईआरटी की किताबें लागू करने, दूषित पेयजल की जांच कराने और बिना एनओसी चल रही फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का उचित मुआवजा देने तथा राहवीर योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही गई। किसानों ने जिला प्रशासन पर शिकायतों के गलत निस्तारण और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। चौधरी कुलदीप गुड्डू ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर जिला स्तर की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026