बुलंदशहर सीओ की टिप्पणी पर चंद्र शेखर नाराज:अंबेडकर जयंती शोभायात्रा पर डीजे संचालकों को दिया था अल्टीमेटम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 14, 2026
बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के सीओ की अंबेडकर जयंती पर डीजे संचालकों पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। सीओ सिकंदराबाद द्वारा की गई टिप्पणी पर आजाद समाज पार्टी के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से मनुवादी मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब अन्य शोभायात्रा में जातिसूचक गाने गाए जाते हैं, तब यह सीओ और पुलिसवाले कहाँ चले जाते है। चंद्रशेखर आजाद ने सीओ के विवाद को समाज के लिए खतरनाक बताया। सिकंदराबाद सीओ भास्कर मिश्रा ने अंबेडकर जयंती को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में डीजे संचालकों को जाति पर आधारित गाने को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने डीजे संचालकों से कहा था कि यदि कहीं आग लगेगी तो उसमें जो घी होगा, वो आप लोग हैं। मैं सीओ भास्कर मिश्रा, कोतवाल साहब और पुलिस टीम आपको घी तो क्या पानी भी नहीं बनने दूंगा। उन्होंने डीजे संचालकों से कहा कि यदि आपके डीजे से कोई भी आपत्तिजनक गाना बजा तो वह दिन आपका डीजे बजाने का लास्ट दिन होगा। सीओ की यह विवादित टिप्पणी काफी वायरल हुई। इस पर आजाद समाज पार्टी के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जब मुसलमानों के खिलाफ इतने हिंसक गाने चले थे तब सीओ भास्कर मिश्रा और उनकी पुलिस कहाँ चली गई थी। हम तो चाहते हैं कि किसी भी धर्म पर कोई गाना न बजे, लेकिन सीओ हम नियम हम पर ही क्यों लागू कर रहे हैं। यह मनुवादी मानसिकता हैं। जब यह भाजपा के लोग और हिन्दू संगठन गुंडई करते हैं, तब यह बहादुर पुलिस कहाँ चली जाती है।
Related Articles
मथुरा में हेमा मालिनी हूटर वाले ऑटो में घूमीं:खुद कटवाया 1 हजार का चालान,शलभ मणि त्रिपाठी ने बिना हेलमेट बुलेट चलाई... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026
बुलंदशहर में युवक को गधे पर बैठाकर निकाली रैली:सरकार के खिलाफ की नारेबाजी,महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026

बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़:प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई,12 घूसें और 18 लातें मारी,पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 19, 2026