बुलंदशहर में निजी स्कूलों की मनमानी फीस: करप्शन फ्री इंडिया ने डीएम को ज्ञापन दिया,महंगी किताबों के खिलाफ प्रदर्शन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 10, 2026
बुलंदशहर में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबें व ड्रेस बेचने के विरोध में 'करप्शन फ्री इंडिया' संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलम चौक से मार्च निकाला और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राजपाल सिंह को सौंपा। संगठन के कोर कमेटी सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी और मलखान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जिले के निजी स्कूल हर साल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं, जिससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल परिसर में ही जूते, बेल्ट, टाई, ड्रेस और किताबों की दुकानें खोलकर बाजार से कई गुना अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। संगठन ने बताया कि सरकार द्वारा एनसीईआरटी की किताबें लागू होने के बावजूद अधिकांश स्कूल निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लागू कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, हर साल पाठ्यक्रम बदलने से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और कागज की अधिक खपत से पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। संगठन ने जिला प्रशासन से जल्द एक समिति गठित कर ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 15 अप्रैल 2026 से जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शन में राजकुमार पिलवान, दया प्रधान, भीम सिंह, मोहित अधाना, राकेश भाटी, शिवा अधाना, नरेश कुमार, जगबीर, जमन सिंह, उधम सिंह, जसवंत, जितेंद्र, विनोद, संजय शर्मा, शादि राम यादव, अली मजहर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026