बुलंदशहर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या:सिर और पेट में लगी बुलेट,भाईपुरा-हजरतपुर रोड पर मिला शव...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 07, 2026
बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना भाईपुरा से हजरतपुर रोड पर हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। युवक का शव राजवाहे के किनारे पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के सिर और पेट में गोली लगी है। शरीर पर कुछ अन्य चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने गोली मारने से पहले युवक के साथ मारपीट भी की होगी।मृतक की पहचान शाहरुख (32) के रूप में हुई है। शाहरुख नगर के धमेडा अड्डा पर क्लिनिक संचालित करता था। रविवार रात वह घर से शादी में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद मिला। मृतक के पिता का नाम साबिर है। वह रुकनसारे मोहल्ले में तेलियों वाली गली स्थित जन्नत मस्जिद के सामने रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हमलावरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026