बुलंदशहर में युवक की हत्या का खुलासा:बहन का नंबर मांगने से मना करने पर दोस्तों ने की थी हत्या,तीन आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 04, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल ईंट और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।यह मामला थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव छोटाबांस का है। 29 मार्च 2026 की शाम अनमोल नामक युवक एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 1 अप्रैल 2026 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान, 2 अप्रैल 2026 को गांव के बाहर एक कुएं से एक शव बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान लापता अनमोल के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रजत, अंकुर उर्फ सन्नी और मोनू नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक और वे आपस में दोस्त थे।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026