बुलंदशहर नुमाइश में सजी काव्य की महफिल:हरिओम पंवार ने जगाया देशभक्ति का जज्बा,शम्भू शिखर ने हंसाया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 04, 2026
बुलंदशहर में जिला प्रदर्शनी (नुमाइश) के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में काव्य की सरिता बहती रही और पंडाल में मौजूद श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि शम्भू शिखर ने अपनी हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं के जरिए समाज की विसंगतियों पर तीखा लेकिन मनोरंजक प्रहार किया। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता लगातार ठहाके लगाते रहे। उनकी पंक्तियां, “हंसते-हंसते सच कह देना ही मेरा अंदाज है” सुनते ही पूरा पंडाल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा।
*हरिओम पंवार की कविता पर गूंजे भारत माता के जयकारे*
ओज के प्रखर कवि डॉ. हरिओम पंवार ने मंच से देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता सुनाकर माहौल को ऊर्जा से भर दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगा दिया। जब उन्होंने कहा- “जो देश के काम न आए, वो जीवन किस काम का” तो पूरा पंडाल ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026