तहसील कर्मी के बुजुर्ग पिता को बहू ने पीटा:वीडियो वायरल,सीसीटीवी में कैद हुई घटना,पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 02, 2026

बुलंदशहर के अनूपशहर तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी के बुजुर्ग पिता को उनकी छोटी बहू द्वारा पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बहू अपने ससुर पर हमला करती दिख रही है। जहांगीराबाद निवासी मुकेश कुमार राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा संकेत राठौर अनूपशहर तहसील में कार्यरत है। उनके छोटे बेटे की मृत्यु हो चुकी है और उसकी बहू आए दिन उनके साथ मारपीट करती है और धमकी देती है। राठौर के अनुसार, एक दिन जब वह अपने घर में बने कार्यालय में बैठे थे, तभी उनकी छोटी बहू ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर अन्य परिजन भी वहां पहुंचे, लेकिन बहू उनके सामने भी मारपीट करती रही। इसके बाद बुजुर्ग ससुर वहां से चले गए। मुकेश कुमार राठौर ने यह भी बताया कि डाकघर जाते समय भी उनकी छोटी बहू और उसके परिजनों ने उन पर हमला किया था। इस पूरे मामले की शिकायत जहांगीराबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026