बुलंदशहर में समाज की एकजुटता पर जोर:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासंघ की बैठक,समाजसेवी हिमांशु सम्मानित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 01, 2026

नगर में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के संबंध में एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने और ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया। इसी अवसर पर संगठन द्वारा समाजसेवी हिमांशु को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद हिमांशु ने कहा कि उन्हें मिली यह उपाधि भगवान परशुराम को समर्पित है। जिलाध्यक्ष प्रभात पाठक ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण समाज एकजुटता के साथ कार्यक्रम मनाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि भगवान परशुराम धाम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पाठक ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष पूरी भव्यता के साथ मनाया जाता है, और इस बार इसे और अधिक भव्यता से आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में डॉ. सुभाष चंद्र, एडवोकेट वरुण कौशिक, सुमित शर्मा, नीतीश वर्मा, विशाल कुमार और सिट्टू पंडित सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Related Articles
डीएम के पास 15 दिन में करें अपील:मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका,10 अप्रैल को सूची होगी जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना:पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत,मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026
बुलंदशहर में बूंदाबांदी,तेज हवा से बदला मौसम:उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत,तापमान में गिरावट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026