बुलंदशहर के जहांगीराबाद में कुएं से मिला व्यक्ति का शव:पुलिस ने जांच शुरू की,दो दिन से लापता था मृतक...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 27, 2026

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में गुरुवार दोपहर ब्लॉक के समीप स्थित एक ट्यूबवेल के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।
*पुलिस ने शव को बाहर निकाला*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ी निवासी हरपाल सिंह ने अपनी जमीन और ट्यूबवैल टिंकू नामक व्यक्ति को लगान पर दे रखी है। गुरुवार दोपहर जब टिंकू ट्यूबवेल पर पानी चलाने पहुंचा, तो उसने वहां लगा ताला टूटा हुआ पाया। संदेह होने पर उसने तुरंत इसकी सूचना जमीन मालिक और परिजनों को दी। ट्यूबवेल में बने कुएं में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त मौहल्ला रोगनग्रान (बालाजी मंदिर के सामने) निवासी अशोक दिवाकर (48) पुत्र रामस्वरूप के रूप में कराई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक पिछले दो दिनों से घर से गायब थे। गुरुवार दोपहर को उनके शव मिलने की खबर मिली।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026