बुलंदशहर के मंदिरों में सुबह से उमड़ी भीड़:नवमी पर कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने खोले व्रत,गंगा स्नान भी किया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 27, 2026
चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का पूजन कर कन्या-लांगुरों को भोजन कराया और अपने व्रत खोले। पंडित कैलाश नरेंद्र शर्मा के अनुसार, नवमी का व्रत नहीं रखने पर पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। कन्या पूजन सुबह 10:06 बजे से पहले करना शुभ माना गया है। नगर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां महाकाली मंदिर, शीतलगंज देवी मंदिर, साठा स्थित देवी मंदिर, राज राजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, नर्मदेश्वरधाम मंदिर और मनसा देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में माता रानी का पूजन दोपहर बाद तक जारी रहा। श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर दर्शन का इंतजार करते दिखे। इसी तरह अहार के मां अवंतिका देवी मंदिर और नरौरा क्षेत्र के गांव बेलोन स्थित सर्व मंगला भवानी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। अनूपशहर, औरंगाबाद, शिकारपुर, बीबीनगर, गुलावठी, स्याना, ऊंचागांव, खानपुर और डिबाई जैसे क्षेत्रों में भी भक्तों ने कंजक पूजन कर अपने व्रत संपन्न किए। नगर से लेकर देहात तक घरों और मंदिरों में माता रानी के जयकारों की गूंज सुनाई दी। चैत्र नवरात्र के दौरान घरों में भी कंजक पूजन का आयोजन किया गया। गली-मोहल्लों में नन्ही बालिकाएं एक घर से दूसरे घर भोजन के लिए पहुंचीं, जहां महिलाओं ने विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया। व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि नवरात्र के दौरान संकल्प लेकर घट स्थापना की गई थी, जिसका अनुष्ठान नवमी पर कंजक भोजन कराकर पूरा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि नवरात्र में माता के पूजन का विशेष महत्व है। कई भक्तों ने अहार, अनूपशहर, कर्णवास और नरौरा सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026