सिकंदराबाद में निकली झारखंडेश्वर महादेव पालकी यात्रा:महाशिवरात्रि पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 16, 2026
सिकंदराबाद में रविवार दोपहर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री झारखंडेश्वर महादेव श्रृंगार सेवा समिति (रजि०) ने श्री झारखंडेश्वर महादेव की पालकी शोभायात्रा निकाली। यह पालकी शोभायात्रा अग्रसेन चौक चैम्बर की धर्मशाला से प्रारंभ हुई। ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर निकली यह यात्रा दनकौर तिराहे से होते हुए नगर के मुख्य बाजारों जैसे विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार और बाजार माधोदास से गुजरी। यात्रा का समापन कायस्थवाड़ा स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर (झारखंडी मंदिर) में आरती के साथ किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते-गाते हुए चल रहे थे। समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यात्रा के समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। इस अवसर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में अनेक श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026