प्रधान का शव मिला, मौत का कारण अस्पष्ट:बिसरा सुरक्षित,चेहरे पर मिले जानवर के काटने के निशान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 16, 2026
बुलंदशहर के सलेमपुर क्षेत्र में चितसोन के पास रविवार को समसपुर गांव के प्रधान प्रहलाद का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। चिकित्सकों ने प्रधान के चेहरे पर जंगली जानवर के काटने जैसे निशान पाए हैं। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है प्रधान प्रहलाद पिछले सात दिनों से लापता थे। वे घर से अहमदगढ़ जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे। परिजनों ने नगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रहलाद ने लगभग चार साल पहले प्रशासनिक अधिकारी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
परिजन इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026